Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से लगातार तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार से लगातार तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

हरियाणा में आज यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

हरियाणा में कल इन जिलों में होगी भारी बारिश

हरियाणा में कल यानी 14 अगस्त को भी भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत डिस्ट्रिक्ट्स भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Comment