Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा में पिकअप और कंटेनर की टक्कर हो गई है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत गई। मरने वालों में 7 बच्चे और 4 महिलाएं हैं। सभी उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं कई लोग घायल भी हुए है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, यह एक्सीडेंट बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे हुआ है और यह पूरा मामला सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव का है। पिकअप में सवार सभी लोग खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ और 11 लोगों की मौत हो गई।
पिकअप को कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंटेनर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय पिकअप में 22 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे। इनमें से 10 की मौत दौसा में ही हुई है। वहीं, एक गंभीर घायल ने जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में मौत हो गई।
मृतकों की लिस्ट
पूर्वी (3)
प्रियंका (25)
दक्ष (12)
शीला (35)
सीमा (25)
अंशु (26)
सौरभ (35) हैं।
4 मृतकों की पहचान नहीं हुई है।
गंभीर घायलों का जयपुर में इलाज
वहीं कुछ घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती किया गया है।