Haryana Weather Update: हरियाणा में 16 अगस्त से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, 21 तक होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather Update: हरियाणा में अब मानसून थोड़ा कमजोर पड़ा हुआ है। हालांकि, 16 अगस्त को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसके असर से मानसून टर्फ पश्चिमी और दक्षिणी जिलों पर आएगी। इससे 21 अगस्त तक प्रदेश में बारिश में तेजी आने की संभावना है।

16 अगस्त से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

खबरों की मानें, तो मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को मानसून टर्फ अंबाला से होकर गुजरी है। इसके असर से उत्तरी जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र 15 अगस्त तक राजस्थान तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही 16 अगस्त को एक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव होगा।

हरियाणा में 21 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून

इन दोनों के असर से मानसून टर्फ दक्षिणी और पश्चिमी जिलों पर आएगी। जिससे इन जिलों के साथ- साथ प्रदेशभर में अच्छी बारिश की संभावना है। इस विक्षोभ के पीछे- पीछे एक और विक्षोभ के आने की भी संभावना है। ऐसे में प्रदेश में 21 अगस्त तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा।

Leave a Comment