Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 13, 14 और 15 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में कल से लगातार बारिश होगी। आइए जानते है कि कल कहां-कहां बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें, तो राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।